Menu

देश
सुबह 8:30 बजे तक बंद रहेगा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन

nobanner

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री (प्रवेश) और एक्जिट (निकास) सुबह 8: 30 बजे तक बंद रहेगा. एक सिनियर अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से हर साल इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर यहां अलग-अलग जगहों पर करीब 10,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना है.

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस की सलाह के मुताबिक सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे तक, सुबह 5:30 बजे से प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने कहा, हालांकि यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

सुबह 8:30 बजे के बाद स्टेशन पहले की तरह ही आने-जाने के लिए खुल जाएगा. क्नॉट प्लेस के इनर सर्कल में गाड़ियों की आवाजाही पर आज रात 11 बजे से बैन रहेगा, जिससे इस महा आयोजन की तैयारियों को अंजाम दिया जा सके. गाड़ियों की आवाजाही पर लगा बैन बुधवार की सुबह 11:30 बजे हटेगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.