टेक्नोलॉजी
फ्री वाई-फाई के लिए अपनी निजी जानकारी तक शेयर करने को तैयार 73% भारतीय!
- 421 Views
- July 20, 2017
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- Comments Off on फ्री वाई-फाई के लिए अपनी निजी जानकारी तक शेयर करने को तैयार 73% भारतीय!
- Edit
भारत में बड़ी तादाद में लोगों को मुफ्त वाई-फाई इस्तेमाल करने को नहीं मिलता, ऐसे में एक स्टडी में सामने आया है कि यदि उन्हें अच्छे मुफ्त वाई-फाई की सेवा मिले तो करीब 73% लोग उसके लिए अपनी निजी जानकारी साझा करने में भी कोई परहेज नहीं करेंगे.
एंटीवायरस बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी नॉर्टन ने अपनी ‘वाई-फाई जोखिम रिपोर्ट’ में कहा है कि अब सेवाओं को चुनने में भी मुफ्त वाई-फाई एक बड़ा मापदंड बनता जा रहा है. करीब 82% लोग होटल चुनने, 67% परिवहन सेवा चुनने, 64% विमानन सेवा चुनने और 62% रेस्तरां चुनने में इस विकल्प को तरजीह देते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 51% भारतीयों ने माना कि वाई-फाई क्षेत्र में आने के बाद इंटरनेट से जुड़ने के लिए वह कुछ मिनट का इंतजार भी नहीं कर पाते हैं.
करीब 19% लोगों का कहना है कि मुफ्त वाई-फाई के लिए वह अपने निजी ई-मेल और संपर्क सूची को साझा करने के लिए तैयार हैं, वहीं 22% इस सेवा के लिए अपने निजी फोटो भी साझा करने को तैयार हैं. दिलचस्प तथ्य यह है कि करीब 74% लोगों का मानना है कि सार्वजनिक वाई-फाई सेवा का उपयोग करने के दौरान उनकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.