देश
मायावती का बीजेपी पर कड़ा हमला, कहा- उसके मुंह खून लग चुका है
समाजवादी पार्टी के दो और बीएसपी के एक सदस्य के विधान परिषद से इस्तीफे पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि बीजेपी के मुंह खून लग चुका है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है .
मायावती ने एक बयान में कहा कि यह जगजाहिर है कि बीजेपी के मुंह खून लग चुका है. ‘माणिपुर, गोवा…बिहार और फिर गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश का ताजा राजनीतिक घटनाक्रम इस बात का साफ प्रमाण है कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के गैर-बीजेपी विधायकों को, जिसमें एसपी के दो एमएलसी और बीएसपी के एक एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह आदि को बीजेपी सरकार के आगे अपने घुटने टेकने के बजाय, बीजेपी सरकार के शोषण और आतंक से हर प्रकार से मुकाबला करना चाहिये था और उनके आगे अपने हथियार कतई नहीं डालने चाहिये थे.’
मायावती ने कहा, ‘ऐसा करके ही फिर बीजेपी सरकार की विद्वेषपूर्ण, अहंकारी, दमनकारी और तानाशाही रवैये वाली कार्रवाइयों को रोका जा सकता है. उनके आगे घुटने टेकने से अब उनकी हिम्मत और भी ज्यादा बढ़ती चली जायएगी क्योंकि उनके मुँह में अब खून लग चुका है, यह जग-जाहिर है.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.