Menu

देश
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शानदार प्रदर्शनः मुनाफा 28% बढ़कर 9108 करोड़ रुपये

nobanner

जहां आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग हुई वहीं कल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने पहली तिमाही के नतीजों का भी ऐलान किया था. वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार कर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.

ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 9 साल के उच्च स्तर पर
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ 28 फीसदी उछलकर 9108 करोड़ रुपये रहा है. रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल मार्जिन बढ़ने से कंपनी का मुनाफा इतनी तेजी से बढ़ा है. इस दौरान आरआईएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 11.5 डॉलर प्रति बैरल रहा जो 9 साल का उच्च स्तर है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 28 फीसदी बढ़कर 9108 करोड़ रुपये यानी 30.8 रुपये प्रति शेयर रहा जो इससे पहले वित्त वर्ष 2016-17 की अप्रैल-जून तिमाही में 7113 करोड़ रुपये यानी 24.1 रुपये प्रति शेयर पर था. कंपनी के मुताबिक मजबूत रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल मार्जिन से जून तिमाही में कंपनी को ज्यादा ऑपरेटिंग मुनाफा हुआ.

पेट्रोकेमिकल में अब तक का सबसे ज्यादा एबिटा
आरआईएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 11.5 डॉलर प्रति बैरल रहा जो 9 साल का उच्च स्तर है. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2016-17 की इसी तिमाही में मार्जिन 11.5 डॉलर प्रति बैरल था. पेट्रोकेमिकल में ब्याज और टैक्स से पहले (ईबीआईटी) मार्जिन 15.8 फीसदी रहा जो अब तक का कंपनी का सबसे ज्यादा एबिटा है. कंपनी की आय 2017-18 की पहली तिमाही में 26.7 फीसदी बढ़कर 90,537 करोड़ रुपये रही.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.