अपराध समाचार
अलीगढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़, हिरासत में आरोपी
- 228 Views
- August 28, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on अलीगढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़, हिरासत में आरोपी
- Edit
nobanner
तालानगरी में स्कूल जा रही छात्राओं से आज पुलिस कप्तान के दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर छेड़छाड़ की गई। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकडऩे के बाद पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
अलीगढ़ में एसएसपी ऑफिस के पास तस्वीर महल चौराहा व तिब्बीया कॉलेज के पास साइकिल सवार टीआर डिग्री कॉलेज की छात्राओं के साथ कुछ मनचले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने विरोध करने के साथ ही शोर मचा दिया।
छात्राओं के शोर पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर एक मनचले को पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर धुनाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया युवक बरछी बहादुर स्थित डेरे का रहने वाला बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जावेद खान के अनुसार पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
Share this: