Menu

देश
मीडियाकर्मियों के सवालों पर झल्लाये उद्धव ठाकरे, कहा- आप रोकिये बारिश

nobanner

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बुधवार को पार्टी शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) की मानसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर पत्रकारों के सवाल पूछे जाने से भड़क गये.

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों की बौछारों से झल्लाये ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप खुद रोक लीजिये बारिश.’’ ठाकरे के बयान पर निशाना साधते हुये शहर बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि कल बारिश की वजह से मची अफरातफरी के लिये वह ‘‘घमंड छोड़ें और माफी मांगें.’’

इससे पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘…आप बारिश रोकिये तब…मुझे बताइये कि मुझे क्या करना चाहिये. यह मत सोचिये कि मुंबई पर सिर्फ आपका एकाधिकार है. हम लोगों की सेवा करते हैं, यही वजह है कि उन्होंने हमें फिर सत्ता में भेजा.’’

वहीं कल यहां हुई बारिश के बारे में ठाकरे ने बुधवार को यह कहकर सबको चौंका दिया कि ‘‘नौ किलोमीटर की ऊंचाई’’ पर बादल शहर पर मंडरा रहे थे और अगर वे फट जाते तो उसका बेहद गंभीर परिणाम होगा.

ठाकरे ने कहा, ‘‘नौ किलोमीटर ऊंचे बादल कल शहर पर बने हुये थे. अगर कहीं बादल फट जाता तो इसका प्रभाव कहीं ज्यादा होता.’’ ठाकरे के बयान पर टिप्पणी करते हुये बीजेपी प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, ‘‘ठाकरे को अपनी बात के प्रमाण देने चाहिये क्योंकि जब बादल फटने की बात होती है तो आप हजारों लोगों की सुरक्षा की बात करते हैं. ऐसी टिप्पणियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता.’’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.