Menu

देश
मोदी सरकार बंद करेगी सेना की 39 गोशाला, 20 हजार गायों पर सीधा असर

nobanner

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक फैसले से देश में फिर राजनीति गर्म हो सकती है. रक्षा मंत्रालय ने देश में 39 सैन्य फर्म बंद करने का आदेश दिया है, जिसके बाद इस फैसले पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि सरकार ने जिन फर्म को बंद करने का आदेश दिया है उसमें देश की सबसे अच्छी नस्ल की गाय मौजूद हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 39 फर्म में लगभग 20 हजार गाय हैं, वहीं करीब 2500 कर्मचारी यहां पर काम करते हैं. सरकार के इस फैसले के बाद इनकी नौकरी पर भी सीधे तौर पर असर पड़ेगा. आपको बता दें कि पिछले माह ही कैबिनेट की कमेटी ने सेना को आदेश जारी कर 3 माह के अंदर इन गोशालाओं को बंद करने को कहा था.

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, सेना को अब गोशाला की जरूरत नहीं है, इसलिए सेना डेयरी के जरिए दूध की पूर्ति कर सकती है. हालिया दौर में सेना में गोशाला के भ्रष्टाचार को लेकर कई मामले सामने आए थे. इस फैसले को उससे भी जोड़ा जा रहा है. सरकार के इस फैसले से जिन 39 फर्मों पर फर्क पड़ेगा उनमें मेरठ, झांसी, कानपुर, अंबाला समेत कई बड़े शहरों की फर्म हैं.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से गाय को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है. चारों ओर गो रक्षा के नाम पर बवाल मच रहा है ऐसे में इस प्रकार का फैसला सरकार के लिए बड़े सवाल खड़ा कर सकता है.