मनोरंजन
डिंपल कपाड़िया के साथ सनी देओल का वीडियो हो रही है वायरल
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की एक तस्वीर इन दिनों लंदन में वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों लंदन की एक सड़क पर बेंच पर साथ में बैठे नज़र आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में एक हाथ में सिगरेट और दूसरे में सनी का हाथ थामे डिंपल लंदन के बस स्टॉप पर शायद बस के इंतज़ार में बैठी नज़र आ रहीं हैं. इन दोनों का साथ बहुत पुराना है. इस वीडियो को देखकर लगता है कि उनका यह 90’s का साथ आज भी कायम है.
सनी-डिंपल के अफेयर की चर्चाएं तो सुर्खियों में रही हैं. इन दोनों ने साथ में 5 फिल्में की हैं, उसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थी. हालांकि उस वक्त डिंपल और सनी दोनों ही किसी दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. कहा जाता है कि दोनों ने छुपकर शादी भी कर ली थी.
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें पिछले महीने की है जब डिंपल और सनी साथ में लंदन में छुट्टियां मना रहे थें. इस तस्वीर को डिंपल और सनी के किसी फैन ने चुपके से लंदन के बस स्टॉप पर ली.
आपको बता दें कि इन दोनों की साथ की सबसे पहली फिल्म 1984 में आई ‘मंजिल मंजिल’ है. इसके बाद फिल्म ‘अर्जुन’ में दोनों साथ नजर आए थे. सन 1989 में यह दोनों ‘आग का गोला’, 1991 में ‘नरसिम्हा’ और 1993 में ‘गुनाह’ में नजर आए. इन दोनों की आखिरी फिल्म ‘चैंपियन’ थी. हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘पोस्टर ब्वॉयज’ रिलीज़ हुई है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.