खेल
तीसरे वनडे में वापसी करने को बेकरार ऑस्ट्रेलियाई स्टार
डेविड वार्नर के अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने और हिल्टन कार्टराइट की असफलता को देखते हुए आस्ट्रेलिया कल यहां होने वाले तीसरे वनडे से पहले आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है. जिन्होंने आज यहां नेट्स पर अभ्यास भी किया.
फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे में नहीं खेल पाये थे. इन दो मैचों में वार्नर ने केवल 26 रन बनाये जबकि फिंच की जगह पारी की शुरूआत करने वाले कार्टराइट दोनों मैचों में एक-एक रन ही बना पाये. वार्नर ने भी आज उम्मीद जतायी कि फिंच कल उनके साथ पारी का आगाज करने के लिये फिट हो जाएंगे.
वार्नर ने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि वह किस तरह का बल्लेबाज है. वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और पहले भी हमारे लिये काफी खेल चुका है. उसकी मौजूदगी से शीर्ष क्रम में आक्रामकता बनी रहती है. उसे वापसी के लिये कड़ा अभ्यास करते हुए देखना अच्छा लगा. उम्मीद है कि वह कल के मैच के लिये फिट हो जाएगा.’
फिंच टीम के साथ आज सुबह होलकर स्टेडियम में पहुंचने के बाद खुद को मैच के लिये फिट करने की प्रक्रिया में जुटे रहे. वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड और मेथ्यू वेड के बाद उन्होंने नेट पर भी जमकर पसीना बहाया. वार्नर ने थ्रोबाल पर अधिक अभ्यास किया जबकि मैक्सवेल ने एडम जंपा और एशटन एगर के सामने लंबे शाट खेले. कप्तान स्टीव स्मिथ ने नेट पर आने से पहले कुछ समय इंडोर विकेट पर बिताया. अगर फिंच की वापसी होती है तो फिर कार्टराइट को बाहर बैठना होगा और वार्नर ने उनके प्रति पूरी सहानुभूति जतायी क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों के खिलाफ खेल रहा है.
वार्नर ने कहा, ‘किसी भी युवा खिलाड़ी के लिये इस तरह की परिस्थितियों में नयी जिम्मेदारी में उतरना आसान नहीं होता है. यह काफी मुश्किल काम है. जब आप विश्व स्तर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम के खिलाफ खेल रहे हों तो कुछ दबाव होता है. वह बेहद मेहनती और उर्जावान खिलाड़ी है.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.