Menu

अपराध समाचार
सिद्धार्थनगर में एक करोड़ की चरस के साथ एक गिरफ्तार

nobanner

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा से बुधवार को दोपहर में एसएसबी ने 10 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्‍ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा बताई जा रही है। वह ककरहवा बार्डर से पगडंडी से आ रहा था।

एसएसबी की नजर उस पर पड़ी तो जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास झोले से चरस के 10 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम महेन्‍द्र बताया।

वह मोहना थाना क्षेत्र के बसालतपुर गांव का निवासी है। प्रत्‍येक पैकेट एक-एक किलो का है। एसएसबी ने उसे मोहना पुलिस के हवाले कर दिया।