देश
आज अलीगढ़ पहुंचेंगे सीएम योगी, भाजपा प्रत्याशियों का बढ़ाएंगे उत्साह
nobanner
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। वे दो घंटे बाद नुमाइश मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करेंगे। हेलीकॉप्टर से 11:30 पर आइटीआइ मैदान पहुंचेंगे और यहां से सभा स्थल जाएंगे।
उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी आ रहे हैं। दोनों करीब सवा घंटे रुकेंगे, लेकिन जीटी रोड पर पांच घंटे वाहन नहीं चलेंगे। सुबह 9 बजे से ही वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है।
सीएम के आने से 30 मिनट पूर्व सारसौल से गांधीपार्क तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सभा के बाद सीएम मथुरा के लिए रवाना होंगे। उनकी आज आगरा में भी सभा है।
Share this: