Menu

अपराध समाचार
सपा नेता अतुल प्रधान ने दी इंस्पेक्टर को चीर देने की धमकी, आरोपी फरार

nobanner

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता ने यहां एक इंस्पेक्टर को चीर देने की धमकी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पुलिस ने आज उसके घर तथा अन्य ठिकानों पर दबिश दी है। अतुल प्रधान फिलहाल फरार है।

समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान के सुमित का एनकांउटर करने वाले इंस्पेक्टर को चीर देने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर रात प्रधान के घर पर दबिश दी। शास्त्री नगर में प्रधान के घर से दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। अतुल प्रधान फिलहाल फरार है। आज अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर अभद्रता करने के साथ तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया है।

मखदूमपुर मेले में समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने यहां सुमित एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर को चीर देने की धमकी दी। मामले का वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद अतुल के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में धारा 144 के उल्लंघन और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

सपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार को मखदूमपुर गंगा स्नान मेले का है। वीडियो में सपा नेता अतुल प्रधान कहते नजर आ रहे हैं कि सुमित की इंस्पेक्टर ने नाजायज तरीके से हत्या की है। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने इंस्पेक्टर से कहा कि तेरा इलाज करके दिखा देंगे। टुकड़े कर देंगे। वीडियो में अतुल ने ये भी कहा कि हर वर्ष मेले में प्रोग्राम होता था, लेकिन एसओ ने इस बार अनुमति देने से इन्कार कर दिया। मत दो अनुमति, लेकिन हमने प्रोग्राम करके दिखा दिया।

वीडियो में वह सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम पर भी इंस्पेक्टर से मिलीभगत का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई तो एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी देहात राजेश कुमार को जांच सौंप दी। एसपी देहात ने जांच में वीडियो को सही माना।

इसके बाद हस्तिनापुर की भद्रकाली चौकी के इंचार्ज सत्यवीर सिंह की तहरीर पर अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्ती

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस तरह से माहौल खराब करने वालों पर सख्ती की जाएगी।

वीडियो से छेड़छाड़

समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने कहा कि मैंने इंस्पेक्टर को चीर देने की बात नहीं कही है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह तो सच है कि सुमित कांड में इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध रही है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.