Menu

देश
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैनहैटन के पास धमाका, एक संदिग्ध गिरफ्तार

nobanner

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैनहैटन इलाके में टाइम्स स्क्वायर के पास धमाके की खबर है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुलिस धमाके की वजह का पता लगा रही है. धमाका टाइम्स स्क्वायर के पास पोर्ट अथॉरिटी बस टर्मिनल पर हुआ. धमाके में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है.

पुलिस ने धमाके के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. टाइम्स स्क्वायर के पास ए, सी और ई लाइन को खाली करवा लिया गया है. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, दमकल विभाग भी मौके पर मौजूद है. एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप को घटना की जानकारी दे दी गई है.