देश
कमला मिल्स कंपाउंड में भीषण आग, 14 की मौत, एक रेस्टोरेंट से शुरू होकर तीन रेस्टोरेंट में फैली थी आग
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग से कम से कम 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 12 लोग जख्मी हैं, जिन्हें करीब के अस्पतालों में भर्ती किया गया है. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. मरने वालों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
आधी रात के वक़्त सबसे पहले आग तीसरी मंजिल पर स्थित मोजो रेस्टोरेंट में लगी और ये फैलकर दूसरे तीन रेस्टोरेंट में लग गई. अब आगू पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने मोजो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अब तक की जांच के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
खास बात ये है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें कई टीवी चैनलों के भी ऑफिस हैं.
पुलिस का कहना है कि मरने वाले 14 में 12 महिलाएं इसलिए हैं कि क्योंकि वो बिल्डिंग की छत पर एक बर्थडे पार्टी में शामिल थीं. मरने वालों में 28 साल की वो महिला भी शामिल है जिनका बर्थडे मनाया जा रहा था.
मध्य मुंबई के कॉर्मशियल हब सेनापति बापट मार्ग पर इमारत की तीसरी मंजिल पर रात करीब 12:30 बजे के बाद आग लग गई. हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में तकरीबन 50 लोग मौजूद थे. इस बिल्डिंग में TV 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ज़ूम जैसे मीडिया चैनल्स के दफ्तर हैं. इन दफ्तरों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन इन दफ्तरों में आग का धुंआ घुस गया था.
भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. सभी घायलों का इलाज केईएम और सियोन अस्पताल में चल रहा है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हालात का जायजा लेने देर रात बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) कमिश्नर अजोय मेहता भी अस्पताल पहुंचे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.