देश
नगर निगम महापौर के शपथग्रहण में अब दो दिन शेष, तैयारियां तेज
nobanner
नगर निकायों में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही 13 दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवनिर्वाचित मेयर व चेयरमैन की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेयर व चेयरमैन की क्लास लेंगे। नगर विकास विभाग ने इसके भी औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
Share this: