अपराध समाचार
नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गुजरात ले गया चचेरा भाई, किया रेप
- 270 Views
- December 22, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गुजरात ले गया चचेरा भाई, किया रेप
- Edit
nobanner
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाने की पुलिस ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के हस्ताक्षेप पर एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ रेप करने के मामले में उसके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को एक नाबालिग छात्रा स्कूल पढ़ने गई थी. वहीं से उसका चचेरा भाई अपहरण कर उसे सूरत ले गया और उसके साथ रेप किया.
उन्होंने बताया कि बुधवार को डीआईजी के आदेश पर पीड़िता के चचेरे भाई पप्पू के खिलाफ अपहरण और रेप करने का मामला दर्ज कर पीड़ित छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
Share this: