Menu

टेक्नोलॉजी
17 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा चार कैमरे वाला Honor 9 Lite

nobanner

ऑनर व्यू 10 भारत में लॉन्च करने के बाद अब हुआवे की सब-ब्रांड ऑनर नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी 17 जनवरी को भारत में ऑनर 9 लाइट लॉन्च करेगी और ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव होगा. पिछले साल दिसंबर में ही कंपनी ने इसे चीनी बाजार में लॉन्च किया था. स्मार्टफोन के हाईलाइट इसकी 18:9 अस्पेक्ट रेशियो वाली बेजेल लेस स्क्रीन और इसका चार कैमरा है.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ऑनर 9 लाइट में 5.6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो आईपीएस डिस्प्ले के साथ आती है जिसकी रिजॉल्यूशन 2160×1080 पिक्सल है. इसकी स्क्रीन 18:9 अस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 3 जीबी औऱ 4 जीबी की रैम दी गई है. इसके दो मैमोरी वैरिएंट 32 जीबी औऱ 64 जीबी है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो ये स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ आता है. इसमें रियर और फ्रंट डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा का प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा लेंस 2 मेगापिक्सल का दिया गया है.

ऑनर 9 लाइट में 3000mAh बैटरी दी गई है साथ ही ये एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ओएस के साथ आता है. इसके बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस यूएसबी पोर्ट दिया गया है.

कीमत
इस स्मार्टफोन के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज की कीमत 1199 युआन (लगभग 11,667 रुपये) और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 1,799 युआन (लगभग 17,506 रुपये) रखी गई है. ऐसे में उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन भारत में भी 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.