अपराध समाचार
टेरर फंडिंग मामले के गिरफ्तार हुए मुजफ्फरनगर के दो सर्राफा कारोबारी
- 268 Views
- February 09, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on टेरर फंडिंग मामले के गिरफ्तार हुए मुजफ्फरनगर के दो सर्राफा कारोबारी
- Edit
nobanner
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एनआईए ने दो संदिग्ध हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. टेरर फंडिंग के मामले में अभी तक कुल सात लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे सर्राफा के काम से जुड़े हुए हैं.
जब इनके घर और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया तो 48 लाख की नकदी, नोट गिनने की मशीन समेत और भी कई दस्तावेज जब्त किए. ये लोग आतंकियों को सहायता उपलब्ध कराते थे. ये लोग सउदी अरब के कुछ लोगों से भी संपर्क में थे.
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा को फंडिंग की जा रही थी. छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पिस्टल और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है. माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इस मामले में कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं.
Share this: