Menu

देश
सीएम महबूबा मुफ्ती ने अफ्सपा हटाने से किया इनकार, कहा भारतीय सेना दुनिया में सबसे ज्यादा अनुशासित

nobanner

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हालात का हवाला देते हुए कश्मीर में विवादित अफ्सपा को हटाने से इनकार कर दिया और कहा कि भारतीय सेना पूरी दुनिया में “सबसे अनुशासित” होने के लिए जानी जाती है. महबूबा ने कहा कि कश्मीर की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति की वजह से घाटी में सेना की तैनाती में बढ़ोत्तरी हुई है.

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना दुनिया में सबसे ज्यादा अनुशासित है. वे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने में लगे हुए हैं. उन्हीं की वजह से हमलोग आज यहां पर है. उन्होंने काफी बलिदान दिए हैं.”