Menu

देश
SC का अहम फैसला, नेताअों को देना पड़ेगा अपनी, पत्नी अौर आश्रितों की संपत्‍ति का ब्‍यौरा

nobanner

चुनाव में नामांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। इस फैसले के तहत अब चुनाव के लिए नामांकन भरते समय उम्‍मीदवारों को अपने हलफनामे मे स्वयं और जीवनसाथी समेत आश्रितों की भी संपत्ति का स्रोत बताना होगा।

इसके लिए एक एनजीओ ने याचिका दायर किया था। याचिका के अनुसार, चुनाव सुधारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट आदेश दे कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी अपनी और अपने परिवार की आय के स्रोत का खुलासा भी करे।