Menu

देश
उपचुनाव से अलग रहने का फैसला मायावती की दूर की सोच है?

nobanner

उपचुनाव में समर्थन ना देने के मायावती के फैसले पर अखिलेश यादव खामोश हैं लेकिन समाजवादी पार्टी मानती है कि हम तो साथ हो चुके हैं. वहीं बीजेपी के नेता मन ही मन गदगद हैं लेकिन जानकार बताते कि बीएसपी सुप्रीमो की ये सोची समझी चाल है. अगले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का एलान और फिर उपचुनाव से अलग रहने के मायावती के इस दांव से सब हैरान हैं. मायावती को राजनीति में चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाना जाता है.

सूत्रों की माने तो बीएसपी आम चुनाव से पहले अब कोई परीक्षा देने के मूड में नहीं है. कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं. अगर बीएसपी के समर्थन के बाद भी समाजवादी पार्टी उपचुनाव हार जाती है तो फिर मायावती की किरकिरी होगी. फिर बीजेपी निशाना साधेगी और कहेगी कि दोनों मिल कर भी कुछ नहीं कर पाए. ऐसे में अगले चुनाव से पहले बीएसपी के लिए माहौल खराब हो जाता.

अगर समाजवादी पार्टी जीत गयी तो मायावती के लिए एक गुंजाईश बची रहेगी. वह इतना तो कह पाएंगी कि बीएसपी कार्यकर्ताओं ने वोट ट्रांसफर कराया. सांप मर जाए और लाठी भी ना टूटे के फार्मूले पर मायावती ने उपचुनाव से तौबा कर ली है.

बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर के राज्यसभा चुनाव हारने से बहनजी दुखी हैं. उन्होंने इसे छुपाया भी नहीं. इस हार के लिए मायावती ने अखिलेश यादव को कम अनुभवी तक बता डाला. बीजेपी के हुकुम सिंह के निधन से कैराना में लोकसभा का उपचुनाव होना है. बीजेपी एमएलए लोकेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में जान चली गयी थी. इसलिए नूरपुर में भी उपचुनाव होंगे. लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने का फैसला तो बस बहाना है. मायावती तो बस दूर की सोच रही हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.