Menu

देश
बेघरों को दूर करने के लिए ‘कांटेदार कील’ लगाने पर HDFC बैंक हुआ ट्रोल, हटाई कीलें-मांगी माफी

nobanner

अमीरों के लिए रेड कार्पेट बिछाने वाले बैंक आजकल गरीब बेघरों को रात में सोने की जगह देने से भी महरूम करने लगे हैं. ऐसी ही एक हरकत करने पर एक बैंक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया और आखिरकार बैंक ने गलती पर माफी मांगी. मामला मुंबई का है. मुंबई के फोर्ट इलाके में एचडीएफसी बैंक ने अपने गेट के फर्श पर कील लगा दी थी ताकि रात में कोई बेघर वहां ना बैठ सके और ना सो सके. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने पर बैंक की इस तस्वीर को खूब ट्रोल किया गया.

उसके बाद एचडीएफसी बैंक ने अपने गेट के बाहर फर्श पर लगाई गई लोहे की कीलों को हटा लिया. सोशल मीडिया पर लोगों के भारी विरोध के कारण यह कदम उठाया गया. कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए फेसबुक और ट्विटर पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की थी.
लोगों ने इस फैसले को असंवेदनशील और अमानवीय बताते हुए कई पोस्ट किए थे. साथ ही कई लोगों एचडीएफसी बैंक का बहिष्कार करने की भी अपील की थी. सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर विरोध की जानकारी बैंक के शीर्ष प्रबंधन को मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर इन कीलों को हटाने का फैसला किया गया.

सोशल मीडिया पर ही बैंक के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड ने माफी मांगते हुए कीलों को हटाने वाली पोस्ट ट्वीट की. साथ ही असुविधा के लिए माफी भी मांगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.