देश
अमेरिका नहीं भारत में सबसे पापुलर हैं Whatsapp और फेसबुक, छह गुना ज्यादा समय बिताते हैं भारतीय
भारतीय किसी अमेरिकी से छह गुना ज्यादा समय मोबाइल पर बिताते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक 2017 में एक भारतीय ने औसत 50 घंटे (3000 मिनट) फोन पर बिताए जबकि डेस्कटॉप पर 1200 मिनट लगाए. वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा 5000 मिनट का है जबकि अर्जेंटीना में 6000 मिनट का है. इससे जाहिर होता है कि तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में भारत की पहचान बढ़ी है. यानि भारत मोबाइल फर्स्ट नेशन बनने की ओर अग्रसर है. डाटा एनालिटिक्स कंपनी कॉमस्कोर की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीयों ने डिजिटल दुनिया में बिताए गए पूरे समय में से करीब 90 फीसदी समय मोबाइल को दिया, जिसमें 98 प्रतिशत समय व्हाट्सऐप पर बीता.
ऑनलाइन मिनटों में 89% समय फोन पर गुजरा
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने डाटा एनालिटिक्स कंपनी कॉमस्कोर के हवाले से यह रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि भारतीयों ने अपने संपूर्ण ऑनलाइन मिनटों में फोन पर 89 प्रतिशत खर्च किया. कॉमस्कोर के मुताबिक ज्यादातर भारतीय स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए सबसे ज्यादा समय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देते हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.