Menu

देश
आंध्र प्रदेश के किसान ने एक ही पेड़ में उगाए 18 किस्म के आम

nobanner

उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में रहने वाले हाजी कालीमुल्ला खान को मैंगो मैन कहा जाता है। उन्होंने एक पेड़ पर 300 से अधिक किस्म के आमों की पैदावार का कारनामा किया था।
हैदराबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में रहने वाले हाजी कालीमुल्ला खान को मैंगो मैन कहा जाता है। उन्होंने एक पेड़ पर 300 से अधिक किस्म के आमों की पैदावार का कारनामा किया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें साल 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसी तरह का कारनामा हैदराबाद के एक किसान ने भी किया है। कृष्णा जिले के वदलामानु गांव के 24 वर्षीय किसान कुप्पाला राम गोपाला कृष्णा ने एक ही पेड़ में 18 किस्म के आम की पैदावार की है।

कृष्णा की उपलब्धि न केवल स्थानीय किसानों को आकर्षित किया, बल्कि उसने सरकारी अधिकारियों का भी ध्यान खींचा है। इस खबर से प्रभावित होकर कृष्णा जिले के कलेक्टर बी लक्ष्मीकांतम ने कृष्णा के आम के खेत का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा किसान को अपने प्रयोग के लिए सुविधाएं भी मुहैया कराईं।

राज्य बागवानी अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एक पेड़ पर 18 किस्मों के आम की फसल बड़ी उपलब्धि है। सामान्यतौर पर दो से तीन तरह के आम ही एक पेड़ पर उगते हैं। साल 2015 के अंत में कृष्णा के आम के खेत में अच्छी उपज नहीं हो रही थी। लोगों ने उसे सलाह दी कि सभी आम के पेड़ों को उसे काट देना चाहिए। मगर, उसके दिमाग में कुछ और योजना चल रही थी।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.