Menu

देश
आज ही के दिन अटलांटिक की भेंट चढ़ गए थे 1522 लोग, हुआ था सबसे बड़ा समुद्री हादसा

nobanner

14 अप्रैल का दिन समुद्र की सबसे बड़ी आपदा के लिए याद किया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन टाइटैनिक जहाज बर्फ की चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हुआ था।
नई दिल्‍ली [स्‍पेशल डेस्‍क]। 14 अप्रैल का दिन समुद्र की सबसे बड़ी आपदा के लिए याद किया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन टाइटैनिक जहाज बर्फ की चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में 1522 लोगों की मौत हो गई थी। टाइटैनिक उस दौर में विलासिता का दूसरा नाम था। इस पर सफर करना एक सपने को उड़ान देने जैसा था। 10 अप्रैल 1912 को यह अपने पहले सफर के लिए साउथप्‍टन से न्‍यूयार्क के लिए निकला था। उस वक्‍त इस पर करीब 2223 लोग सवार थे। इस पर यात्रियों की सुख-सुविधा का पूरा इंतजाम था। यही वजह थी कि इंग्‍लैंड और अमेरिका के जाने-माने बिजनेसमेन इस जहाज से सफर कर रहे थे। खुद जहाज के मालिक इसके पहले सफर के गवाह के रूप में इस पर सवार थे। तीन दिन इसके यात्रियों ने इसकी सुख सुविधाओं का पूरा लुत्फ उठाया। लेकिन 14 अप्रैल उनके लिए मनहूसित भरा था। अटलांटिक में अपने सफर को जारी रखते हुए यह जहाज लगातार आगे बढ़ रहा था। लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हिमखंड इस जहाज से टकरा गया जिससे विमान में गहरी दरार बन गई थी।

दो हिस्‍सों में बंटा जहाज