देश
इंडोनेशिया में एक तेल के कुएं में लगी आग, कम से कम 10 की मौत
nobanner
इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बुधवार (25 अप्रैल) को बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह भीषण आग लगी जिसमें कम से कम तीन मकान खाक हो गए. आज तड़के तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.
आचे के रांतो पेरूलेक उपजिले के प्रमुख सैफुल ने कहा, ‘‘आग अभी भी भीषण रूप से लगी है और इस पर काबू नहीं पाया जा सका है.’’ सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो के बुधवार (25 अप्रैल) को दिए बयान के हवाले से बताया कि दुर्घटना उत्तरी सुमात्रा द्वीप पर हुई.
Share this: