जज के तबादले के बाद भी सलमान की जमानत पर सुनवाई शुरू, क्या आज मिलेगी बेल?
जोधपुर कोर्ट में सलमान खान की जमानत पर सुनवाई शरू हो चुकी है। सेशन कोर्ट के जज रवींद्र जोशी ट्रांसफर होने के बाद भी आज सलमान की जमानत पर सुनवाई कर रहे हैं।
जयपुर, (ब्यूरो)। जोधपुर कोर्ट में सलमान खान की जमानत पर सुनवाई शरू हो चुकी है। सेशन कोर्ट के जज रवींद्र जोशी ट्रांसफर होने के बाद भी आज सलमान की जमानत पर सुनवाई कर रहे हैं। मामले की सुनवाई से पहले सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी और सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देव कुमार खत्री के बीच चैंबर में बातचीत भी हुई।
दरअसल राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात एक साथ 87 जजों के तबादले कर दिए। इनमें जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी भी हैं। उनकी जगह चंद्रशेखर शर्मा को सेशन जज बनाया गया है। इस तबादले के बाद कहा जा रहा था कि सलमान खान की जमानत लटक सकती है और उन्हें अभी कई रातें जेल में काटनी पड़ सकती है। लेकिन अब इस खबर के बाद उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान को आज जमानत मिल सकती है।
इस बीच जेल में सलमान की पहली (गुरवार) रात बेचैनी में कटी।बताया गया है कि रात में सोने से पहले सलमान ने उसी जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित ‘कथावाचक’ आसाराम से थोड़ी बात भी की। उल्लेखनीय है कि सलमान को जोधपुर के निकट कांकणी गांव में एक अक्टूबर, 1998 की रात दो काले हिरण की गोली मारकर हत्या करने के अपराध में गुरवार को पांच साल जेल और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई।
सेलिब्रिटी के लिए ताक पर नियम, बिना जांच के ही जेल में सलमान से मिलीं प्रीति जिंटा
यह भी पढ़ें
सरकारी वकील की दलील
बिश्नोई समाज के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि क्योंकि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में सरकारी वकील की तरफ से सेशंस कोर्ट में दलील दी गई कि सीजेएम कोर्ट के रिकॉर्ड भी देखने होंगे। ऐसे में जमानत को एक दिन टालने में इस दलील को अहम माना जा रहा है।
सलमान के वकील की दलील
वकीलों ने कहा कि अन्य आरोपियों की तरह सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा उनके वकील का कहना था कि इस फैसले को आने में 20 साल का समय लगा, ऐसे में उनके ये 20 साल भी सजा से कम नहीं थे। सलमान के वकीलों ने कोर्ट में पेश हुए गवाहों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे भरोसे के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सलमान के कमरे से हथियार नहीं मिले हैं, साथ ही उनकी जिप्सी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.