Menu

देश
जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी के दिखे आक्रमक तेवर, सरकार को घेरा

nobanner

ऐसा लगा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से बिगुल फूंक दिया है। रामलीला मैदान में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली से कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत तमामा पार्टी के शीर्ष नेता आज यहां इकट्टे हुए हैं। इस जनसभा को काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रही है। साथ ही, राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की पहली ऐसी कोई सार्वजनिक सभा की जा रही है, जिसमें 2019 चुनाव की झलक देखी जा सकती है।

राहुल गांधी ने सरकार को किया घेराव़

जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी का तेवर भी काफी आक्रमक दिखे। उन्होंने राफेल डील, नीरव मोदी जैसे तमाम मुद्दों को सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, लोगों ने अपनी जेब से पैसा निकालकर बैंकों में दिया, बाद में पता चला कि आपकी जेब से पैसा निकलकर नीरव मोदी की जेब में चला गया। लेकिन प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोला।