Menu

देश
जम्मू कश्मीर में कठुआ गैंगरेप के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी

nobanner

कठुआ गैंगरेप के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई, जिसमें कई घायल हो गए. कठुआ मामले में न्याय की मांग को लेकर कश्मीर में अभियान जोर पकड़ रहा है. छात्रों और लोगों ने समूची घाटी में बीते 18 अप्रैल को प्रदर्शन किया. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने आठ वर्षीय बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए यहां रेसीडेंसी रोड में एक विरोध रैली निकाली. उन्होंने इस बच्ची से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के जघन्य अपराध में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की भी मांग की.

वकीलों के एक समूह, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और अन्य तबके के लोगों ने यहां प्रताप पार्क में एक विरोधी रैली निकाली. उन्होंने इस साल जनवरी में बच्ची से हुए बलात्कार और उसकी हत्या में संलिप्त लोगों को मौत की सजा देने की मांग की. प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा के पास उरी में छात्रों ने एक विशाल रैली निकाली.