Menu

देश
दिग्‍विजय सिंह की छह माह लंबी नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा समाप्‍त

nobanner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा आज मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर समाप्त हो गई।
नरसिंहपुर (प्रेट्र)। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह की मध्‍यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार को पवित्र नदी के किनारे 6 माह लंबी नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा समाप्‍त हो गयी।

पत्‍नी अमृता राय के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने बरमान घाट से पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। इस पदयात्रा के दौरान दिग्विजय ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया है।