Menu

देश
नेपाल: हाइड्रो पावर प्लांट में ब्लास्ट, PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

nobanner

नेपाल में भारत सरकार ने शुरु की हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी पॉवर प्लांट कार्यालय में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने ब्लास्ट किया. इस प्रोजेक्ट का 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल दौरे के दौरान उद्घाटन करने वाले थे. 900 मेगावाट के प्रोजेक्ट का संचालन 2020 तक शुरू होना था.

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से इमारत की दीवार ढह गई. घटना की जानकारी देते हुए मुख्य जिला अधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रविवार तड़के अरुण तृतीय परियोजना के कार्यालय पर हमला किया. इस परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को नेपाल की यात्रा के दौरान उद्घाटन करने वाले हैं.

2014 में इस प्रोजेक्ट पर हुआ था समझौता…