देश
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की साजिश! सेना की वर्दी में हथियारों के साथ दिखे 3 संदिग्ध
nobanner
के पास बुधवार देर रात हथियारबंद संदिग्धों को देखे जाने की खबर हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार(19 अप्रैल) करीब रात 12 बजे सेना की वर्दी में तीन लोगों ने हिमाचल की तरफ से आने वाली एक गाड़ी से लिफ्ट मांगी और चालक ने उन्हें लिफ्ट दे दी. रास्ते के बीच में युवक को शक हुआ तो उसने सेना की वर्दी पहने हुए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की. गाड़ी चालक कुछ कर पाता इससे पहले ही संदिग्धों ने उसे मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया और फरार हो गए.
कार के मालिकों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और बताया की संदिग्ध सेना की वर्दी में थे. सूचना मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है. संदिग्धों की तलाश में सेना की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय सेना ने संदिग्धों द्वारा अगवा की गई कार को बरामद कर लिया है.
Share this: