देश
पाकिस्तान की सबसे बड़ी चाल का खुलासा, हाफिस सईद के साथ मिलकर ISI बना रहा ये प्लान
पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पहचान आतंक की पनाहगाह के तौर पर कई बार हो चुकी है. पाकिस्तान अपनी हरकतों से इस पहचान को और पुख्ता करने में लगा हुआ है. ताजा मामला मोस्ट वॉन्टेड आतेकी हाफिज सईद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा है.
खुफियों एजेंसियों ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सबसे बड़ी चाल का खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान हाफिज सईद के आतंकी संगठन पर बैन का सिर्फ दिखावा कर रहा है. सच्चाई ये कि हाफिज सईद और आईएसआई भारत में आतंक फैलाने का नया प्लान बनाया है.
सूत्रों के मुताबिक आईएसआई ने जम्मू कश्मीर मूवमेंट और रेस्क्यू रिलीफ एंड एजुकेशन फाउडेशन नाम के दो संगठन बनाए हैं. जम्मू कश्मीर मूवमेंट को जहां कश्मीर में आतंक की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं जम्मू कश्मीर मूवमेंट फलाह-ए-इंसानियत का काम सौंपा गया है.
आईएसआई ने सभी लश्कर और जमात उद दावा के आतंकियों से इस गुप से जुड़ने को कहा है. आईएसआई बदले नाम के जरिए भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को जारी रखना चाहती है. पाकिस्तान इस नापाक इस कोशिश के जरिए खुद को दुनिया की नजरों में पाक साफ दिखाना चाहता है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.