विहिप चुनाव के पहले आपस में भिड़े तोगड़िया के समर्थक और विरोधी
विहिप पदाधिकारियों के चुनाव से पहले केंद्रीय कार्यालय में प्रवीण तोगड़िया समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
नई दिल्ली (ब्यूरो)। चुनाव के पहले विश्व हिंदू परिषद में घमासान शुरू हो गया है। विहिप के आरके पुरम स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रवीण तोगड़िया समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। विहिप के महामंत्री ने इसे मतदाताओं को भ्रमित व चुनाव बाधित करने की साजिश करार दिया है। चंपत राय ने आरोप लगाया कि प्रवीण तोगड़िया के साथ आए बाहरी लोगों ने धक्का-मुक्की की है।
विहिप के पदाधिकारियों का चुनाव
ध्यान देने की बात है कि शनिवार को गुरुग्राम में विहिप के पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें प्रवीण तोगड़िया को अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी पद से हटाया जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रवीण तोगड़िया के साथ कुछ बाहरी लोग भी कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे। जब विहिप कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका तो वे हाथापाई करने लगे।
वीडियो बनाने लगे तोगड़िया
VHP में नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान, दो दावेदारों के आने के बाद चुनाव स्थगित
यह भी पढ़ें
अपने समर्थकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को साबित करने के लिए प्रवीण तोगड़िया वीडियो बनाने लगे। दूसरे पक्ष ने भी इसका वीडियो बना लिया। बाद में विहिप महामंत्री चंपत राय में बयान जारी कर पूरी घटना को चुनाव टालने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हताशा और निराशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर चुनाव टलवाए तो जा सकते हैं, लेकिन कराए नहीं जा सकते हैं। चंपत राय के अनुसार विहिप के चुनाव में कुल 273 लोगों को वोट देना है, लेकिन वही लोग वोट डाल पाएंगे जो गुरग्राम में मतदान स्थल पर पहुंचेंगे।
By Monika Minal