Menu

देश
शेयर बाजार में लौटी रौनक, 35000 का स्‍तर पार किया

nobanner

देश के शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले. बीएसई सेंसेक्स सुबह 9.34 बजे 193.57 अंकों की कमजोरी के साथ 35,163.27 पर खुला. वहीं निफ्टी भी लगभग इसी समय 52.90 अंकों की मजबूती के साथ 10,745.20 पर कारोबार करते देखा गया. लेकिन बाद में मार्केट में सुधार दर्ज किया गया और यह 35000 का स्‍तर पार कर गया. इस तेजी का अनुमान पहले ही विश्‍लेषकों ने लगाया था. इससे पहले शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन सेंसेक्स 256 अंक ऊपर 34970 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 74.50 अंक ऊपर 10692 पर बंद हुआ.

सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और टेक्‍नोलॉजी क्षेत्र में तेजी
सोमवार को कारोबार के दौरान सभी क्षेत्रों के सूचकांक में लिवाली देखने को मिली. इनमें सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और टेक्‍नोलॉजी क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा लिवाली निवेशकों ने की. इससे शेयर बाजार को मजबूती मिली और यह 1.89 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया. सुबह कारोबार के दौरान निफ्टी में भी 62.70 अंक का उछाल देखने को मिला. 0.58 प्रतिशत बढ़त के साथ निफ्टी 10,755 अंक के स्‍तर पर पहुंच गया. यस बैंक, अडानी पोर्ट, विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, स्‍टेट बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज ऑटो और एशियन पेंट में 2 फीसदी का उछाल आया.

मिडकैप में हुई थी जबर्दस्‍त लिवाली
शुक्रवार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था. बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 25,400 के करीब बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखा था जोश
शुक्रवार को बैंकिंग, मीडिया, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार में जोश दिखा. बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 25,400 के करीब बंद हुआ. हालांकि, आईटी शेयरों में दबाव दिखा और निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.7 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ.

दिग्गजों ने दौड़ाया बाजार को
दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचपीसीएल, एलएंडटी और सन फार्मा 9.2-2.3 फीसदी तक उछलकर बंद हुए. वहीं, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और हीरो मोटो 3.3-1.2 फीसदी तक गिरकर बंद हुए.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.