Menu

हंगरी: चौथे कार्यकाल की चाहत रखने वाले पीएम विक्‍टर ओरबान ने किया जीत का दावा

शुरुआती 69 फीसद वोटों की गिनती के दौरान ओरबान और उनकी पार्टी फिडेस्‍ज को वोट टैली में बढ़त मिली थी।
बुडापेस्‍ट (एएनआई)। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की सत्तारूढ़ फिडेस्‍ज -केडीएनपी गठबंधन ने रविवार को आम चुनाव में जीत दर्ज की। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक हुई 81 फीसद गणना में गठबंधन को 49.42 फीसद वोट मिले।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जोबिक पार्टी 20 फीसद वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि एमएसजेडपी-पी पार्टी 12.13 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

दो अन्य पार्टियां भी संसद में पहुंचने में कामयाब रही, जिनमें एलएमपी को 6.69 फीसद जबकि डीके (डेमोक्रेटिक गठबंधन) को 5.45 फीसद वोट मिले। अब तक हुई 81 फीसद मतगणना के मायने यह है कि फिडेस्‍ज -केडीएनपी गठबंधन को 134 सीटें मिली हैं।

देश के राष्‍ट्रीय चुनाव कार्यालय के अनुसार, शुरुआती 69 फीसद वोटों की गिनती के दौरान ओरबान और उनकी पार्टी फिडेस्‍ज को वोट टैली में बढ़त मिली थी। 1989 में कम्‍युनिज्‍म के खत्‍म होने के बाद से हंगरी में लंबे समय से ओरबान ही प्रमुख रहे हैं और फिर से चुनाव में वे चौथे कार्यकाल की बात कर रहे हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.