Menu

देश
हसन रूहानी ने परमाणु समझौते से हटने के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप को चेताया

nobanner

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार (24 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि 2015 में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान सरकार द्वारा हस्ताक्षरित परमाणु समझौते से हटने पर उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे. टीवी पर सीधा प्रसारण में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस समझौते से अंत तक जुड़ी हुई है और ट्रंप को समझौते से अलग नहीं होने की चेतावनी दी. इस समझौते पर रूस, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने हस्ताक्षर किए थे.

रूहानी ने कहा, “मैं व्हाइट हाउस में बैठे लोगों को बता देना चाहता हूं कि अगर वे अपनी बचनबद्धता पर कायम नहीं रहे, तो ईरान सरकार इसपर काफी कठोर प्रतिक्रिया देगी.” उन्होंने कहा, “अगर कोई इस समझौते पर धोखा देता है, तो उसे यह समझ लेना चाहिए कि उसे काफी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.”

ट्रंप, मैक्रों ने ईरान के साथ नये परमाणु समझौते का आह्वान किया
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने 24 अप्रैल को ईरान के साथ एक नये परमाणु समझौते का आह्वान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीन साल पुराने समझौते को ‘‘बेतुका’’ बताते हुए उसकी निंदा की. वहीं मैक्रों ने ट्रंप के साथ वॉशिंगटन में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि इसे लेकर हम दोनों के बीच खुलकर चर्चा हुई. इसलिए हम अब से ईरान के साथ एक नये समझौते की दिशा में काम करना चाहते हैं.’’

ट्रंप के यूरोपीय सहयोगियों ने बार-बार अनुरोध किया था कि वे 2015 के करार से पीछे न हटें जिसमें ईरान को प्रतिबंधों से बड़ी राहत और नागरिक परमाणु कार्यक्रम की गारंटी दी गई थी. इसके बदले में ईरान को उन कार्यक्रमों पर रोक लगानी थी जिनका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में हो सकता था.

परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने का जवाब देगा ईरान
पहले भी ईरान ने 2015 के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने की अमेरिका की धमकी का कड़ा जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई थी. ईरान ने विश्वास जताया था कि इससे देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार (21 अप्रैल) को कहा था, “2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के संभावित रूप से अलग होने से ईरान की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.” समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूहानी के हवाले से बताया था कि ईरान संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीए) के नाम से प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने के संभावित फैसले के लिए पूरी तरह तैयार है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.