देश
हिंद महासागर में घुसे चीन के युद्धपोत, भारतीय नेवी बोली- 24 घंटे हम हैं तैयार
भारतीय सेना ने चीन को संदेश दिया है कि भारतीय नेवी अपनी सीमा में पूरी तरह से सजग है और हर तरह से सुरक्षा में सक्षम है।
नई दिल्ली, (जेएनएन)। भारत और चीन के बीच संबंध कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच दिन-प्रतिदिन रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। इसी बीच हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए, जिसका भारतीय नौसेना ने काफी अलग अंदाज में स्वागत किया है। नौसेना ने ट्वीट किया, ‘पीएलए-नेवी की 29वीं ऐंटी-पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स का हिंद महासागर क्षेत्र में स्वागत है। हैपी हंटिंग।’
बता दें कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी के तीन युद्धपोत नजर आए थे। हालांकि चीन ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उसने अपने युद्धपोतों को पाइरेसी को देखते हुए वहां तैनात किया था। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में रिसर्च के लिए बेस तैयार करना है।