Menu

खेल
IPL में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज़ बने उमेश यादव

nobanner

संजू सैमसन की तूफानी पारी के बाद श्रेयस गोपाल की चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में राजस्थान की ये दूसरी जीत है.

रॉयल्स ने संजू सैमसन की 45 गेंद में 10 छक्कों और दो चौकों से नाबाद 92 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 217 रन बनाए. जो आईपीएल के इस सीजन का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली (57) और मनदीप सिंह (25 गेंद में नाबाद 47) की पारियों के बावजूद आरसीबी की टीम छह विकेट पर 198 रन ही बना सकी.

रॉयल चैलेंजर्स ने अपने घरेलू मैदान पर ये मुकाबला गंवाया. इतना ही नहीं इससे बड़ी चिंता की बात कप्तान विराट कोहली के लिए ये रही कि पिछले दो मैचों में उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले उमेश यादव खासे महंगे साबित हुए.

उमेश यादव ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 14.75 के बेहद महंगे इकॉनोमी रेट से 59 रन खर्च दिए. इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार 50 या उससे अधिक रन खर्चने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड अशोक डिंडा के नाम था. उन्होंने 4 बार 50 या उससे अधिक रन खर्चे हैं.

इसके साथ ही पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने 27 रन लुटा दिए. जो कि आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे महंगा अंतिम ओवर है. हालांकि अब भी इस लिस्ट में अशोक डिंडा टॉप पर हैं. उन्होंने पिछले साल ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन लुटाए थे.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.