Menu

देश
इंडोनेशिया में तीन चर्चों पर आत्मघाती हमला, 9 लोगों की मौत; कई घायल

nobanner

इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुरबया में चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुरबया शहर के तीन अलग-अलग चर्चों पर आत्मघाती हमला हुआ है। इसके अलावा एक बम विस्फोट भी हुआ। यह घटना पूर्वी जावा के सुरबाया में हुई है।फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये सभी आत्मघाती ब्लास्ट 10 मिनट के अंतराल पर हुए। पहला बम ब्लास्ट सुबह के 7.30 बजे हुआ। पुलिस ने अभी तक संता मारिया कैथोलिक चर्च पर हुए हमले की जानकारी दी है। हालांकि अब तक इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इन सभी हमलों को मोटरसाइकिल और कारों में बम रखकर अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सांता मारिया पर हमले के दौरान एक आतंकी खुद ही बम की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आत्मघाती आतंकी चौथा हमला भी करने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सूझबूझ से ऐसा होने से रोक लिया गया। एक संदिग्ध की गिरफ्तारी से चलते चौथा हमला नाकाम हो गया।