दुनिया
ऐतिहासिक! आज़ादी के बाद पहली बार ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करने जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने सराहना करते हुए यह बात कही भारतीय और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास नई दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्तों में सुधार के सबसे बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है. द नेशन ने अपने संपादकीय में कहा कि यह अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की रूपरेखा के तहत किया जाएगा.
सन् 1947 में आजादी मिलने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब दोनों देशों की सेनाएं साथ मिलकर ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करेंगी. संपादकीय में नियंत्रण रेखा पर कथित सीज़फायर उल्लंघन के कारण दोनों देशों के बीच दुश्मनी को समाप्त करने के लिए इस पहल का स्वागत किया है.
संपादकीय में कहा गया, “सीमा मामलों के मैनेजमेंट के लिए सूत्र पर नजर रखने के साथ अभ्यास का मकसद विश्वास और आम समझ विकसित करना है, ताकि दो “कट्टरपंथी” पड़ोसी इस क्षेत्र में अपने कमजोर संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें.”
संपादकीय में कहा गया कि इस समय जब दो कोरियाई देश प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के लिए सहमत हो गए हैं तो वास्तव में पाकिस्तान-भारत के साथ आने का विचार सपने की बात नहीं हो सकता.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.