देश
पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर नेपाल रवाना, आज जनकपुर में भव्य कार्यक्रम
दो दिन के बाहद खास दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री सुबह 10बजे के करीब जनकपुर पहुंचेंगे. यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत काठमांडू के बजाए जनकपुर से कर रहे हैं. प्रधानमंत्री आज जनकपुर से अयोध्या के बीच बस सेवा की शुरुआत करेगे. जनकपुर को माता सीता का मायका भी माना जाता है, इसलिए ये बस माता सीता के मायके से उनके ससुराल के बीच चलेगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री अभिनंदन समारोह के बाद करीब एक लाख लोगों को संबोधित भी करेंगे.
LIVE UPDATES:
07.48 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के नेपाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री 10बजे के करीब जनकपुर पहुंचेंगे.
बस सेवा रोटी-बेटी वाले रिश्तों पर नई मुहर
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10 बजे जनकपुर पहुंचने के बाद सीधे जानकीधाम मंदिर जाएंगे जहां माना जाता है कि कभी राजा जनक का महल था और देवी सीता का बचपन बीता. पूजा के बाद जानकी मंदिर के अहाते में ही दोनों पीएम अयोध्या और जनकपुर के बीच चलने वाली नई बस सेवा का शुभारंभ करेंगे. देवी सीता के मायके और ससुराल के बीच इस बस सेवा को भारत-नेपाल के रोटी-बेटी वाले रिश्तों की नई मुहर माना जा रहा है.
जनकपुर में पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह 10 बजे जनकपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
10.20 बजे जानकी मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
मंदिर दर्शन के साथ रामायण सर्किट लॉन्च करेंगे
जनकपुर-अयोध्या बस को हरी झंडी दिखाएंगे
सुबह 11.10 बजे बारह बीघा मैदान पहुंचेंगे जहां अभिनंदन समारोह होगा
दोपहर 12.30 बजे जनकपुर एयरपोर्ट से काठमांडू जाएंगे