Menu

अपराध समाचार
लोकेशन दिखाने के बहाने इवेंट मैनेजमेंट कर्मचारी से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

nobanner

अलवर के बहरोड़ जिले के भिवाड़ी में एक युवती से गैंगरेप का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. दिल्ली से आए 5 युवकों ने भिवाड़ी के एक निजी होटल में युवती से गैंगरेप किया.पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तहत शादी विवाह सहित अनेक कार्यक्रमों को कराती है. कुछ युवा दिल्ली से युवती को इवेंट के काम के बहाने अलवर में लोकेशन दिखाने लाए लेकिन कुछ देर आराम करने के बहाने भिवाड़ी में एक निजी होटल में ठहर गए.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

इन युवकों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद होटल में युवती के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप पीड़िता ने होश में आने के बाद अपनी सहेली को घटना का के बारे में बताया. पीड़िता की सहेली ने पुलिस को फोन करके सूचना दी. सूचना के बाद हरकत में आई भिवाड़ी पुलिस ने पांचो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया.

आरोपियों में एक सीआईएसएफ सबइंस्पेक्टर के होने का शक

ये सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं. पीड़िता का सरकारी अस्पताल भिवाड़ी में मेडिकल करवाया गया है. ये मामला भिवाड़ी के फूलबाग थाने का है. पुलिस उपाधीक्षक सिदान्त शर्मा ने बताया कि आरोपियों में चार व्यापारी वर्ग के बताए गए हैं और एक सीआईएसएफ में सबइंस्पेक्टर बताया जा रहा है जिसकी अभी वैरिफिकेशन कराई जा रही है. जांच अभी जारी है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.