Menu

देश
गैंगस्‍टर अबू सलेम को ‘चिकन’ की भूख, कहा- जेल में जबरन बनाया जा रहा शाकाहारी

nobanner

मुंबई (मिड डे)। मुंबई बम धमाके मे उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्‍टर अबू सलेम जेल में चिकन मांग रहा है। जांच करने आए पुर्तगाल एंबेसी के अधिकारियों से सलेम ने उत्‍पीड़न के शिकायतों वाली लंबी फेहरिस्‍त बतायी जिसमें से एक यह था कि जेल में उसे जबरन शाकाहारी बनाने की कोशिश की गयी है। उसे खाने को चिकन नहीं दिया जा रहा है।

तलोजा जेल में सलेम से मिले पुर्तगाली अधिकारी
सलेम ने अपने जीवन को खतरे में बताया था जिसके बाद पुर्तगाल एंबेसी के अधिकारी मंगलवार को उससे मिलने तलोजा जेल पहुंचे। सलेम से मिलने के लिए उसकी भारतीय वकील सबा कुरैशी के साथ भारत में पुर्तगाली मिशन की उप प्रमुख सोफिया बटाला और अन्य पुर्तगाली राजनयिक के साथ कैदियों का इलाज करने वाले डॉक्‍टरों समेत जेल के एसपी, सीबीआइ ऑफिसर मौजूद थे। सलेम की वकील सबा कुरैशी ने कहा, ‘अबू सलेम ने बताया कि खाने की क्‍वालिटी काफी खराब होती है और उसे शाकाहारी भोजन खाना पअबु सलेम ने पुर्तगाली अधिकारियों को बताया कि उसे अंधेरी कोठरी में अकेले रखा जाता है। उसके पास कोई बात करने के लिए नहीं है साथ ही उसे खराब क्वालिटी का खाना दिया जाता है। सलेम ने अपनी वकील से करीब ढाई घंटे बातचीत की। कयास लगाया जा रहा है कि वह भारत से पुर्तगाल जाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी ले रहा था। बता दें कि भारत ने पुर्तगाल से संधि के आधार पर ही 11 नवंबर, 2005 को अबू सलेम का प्रत्यर्पण हासिल किया है। सूत्रों के अनुसार, 31 मई को अबू सलेम की ओर से उसकी पुर्तगाली वकील ‌फरेरा ने पुर्तगाल में लिस्बन कोर्ट में याचिका दायर की थी कि सलेम को भारतीय जेल में जान का खतरा है।ड़ता है।‘