Menu

देश
चंद्रमा से ऐसी चीज खोज लाएगा ISRO कि 250 साल तक रोशन होगा पूरा विश्व

nobanner

नई दिल्‍ली [जेएनएन]। करीब एक वर्ष पूर्व चंद्रमा पर हीलियम खोजने की खबर को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सुर्खियों में था। उस समय यह चर्चा जोरों पर थी कि इसरो भारत की ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए चंद्रमा पर हीलियम-3 की तालाश करेगा। हालांकि, बाद में इसरो ने इसका खंडन किया था। लेकिन एक बार फ‍िर यह मामला सुर्खियों में है। इसरो अक्टूबर में एक रोवर और जांच (प्रोब) मिशन लॉन्च करेगा जो चांद की अछूती सतह पर मिट्टी और पानी के नमूनों को एकत्र करेगा, फिर इसे विस्तृत विश्लेषण और अनुसंधान के लिए वापस लाया जाएगा।

वै‍ज्ञानिक यह मानते हैं कि हीलियम-3 कथित तौर पर ‘स्वच्छतर’ परमाणु संलयन के लिए एक मूल्यवान ईंधन है। ऐसे में इसरो ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए चंद्रमा पर हीलियम-3 के खनन संबंधी संभावना तलाशने जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि यदि हीलियम-3 का पर्याप्त मात्रा में खनन और किफायती दरों पर परिवहन किया जा सके, तो यह फ्यूजन एक आकर्षक विकल्प भी हो सकता है।

इस बाबत दुनियाभर के कई निजी और सार्वजनिक अंतरिक्ष संगठन भी चांद पर खनन को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जो एक उपयुक्त रिएक्टर बनने तक हीलियम-3 और चांद पर मौजूद पानी के भंडारण के लिए खनन संबधी संभावना तलाश रहे हैं। हालांकि, जानकार कहते हैं कि दुनियाभर में कहीं भी ऊर्जा के उत्‍पादन में हीलियम-3 के इस्तेमाल की कोई तकनीक मौजूद नहीं है।

हीलियम-3 की खोज में नेतृव करेगा भारत
इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉक्टर के. सिवन का कहना है कि जिस किसी भी देश में चांद से इस स्रोत को लाने की क्षमता होगी वे ही इस प्रक्रिया पर अपना वर्चस्व कायम रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत इस प्रक्रिया का हिस्सा ही न हो, बल्कि इसका नेतृत्व भी करे, हम पूरी तरह से इस मिशन के लिए तैयार हैं। भारत का यह मिशन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के इसी तरह के चलाए जा रहे अभियान से काफी किफायती है, जिसमें लगभग 800 करोड़ की लागत आएगी।