Menu

देश
भय्यूजी महाराज की अंतिम यात्रा पहुंची मुक्तिधाम, अंतिम संस्कार की तैयारियां प्रारंभ

nobanner

इंदौर (नईदुनिया)। भय्यूजी महाराज की शवयात्रा भमोरी स्थित मुक्तिधाम पहुंच गई है। इसके साथ ही पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न होगा। उनकी चिता को बेटी कुहू मुखाग्नि देगी। जिस गाड़ी में भय्यूउनकी चिता को बेटी कुहू मुखाग्नि देगी। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को बॉम्बे हॉस्पिटल से उनके निवास स्थान स्कीम नंबर 74 स्थित आवास ‘शिवनेरी’ में लाया गया। यहां से पार्थिव देह को सूर्योदय आश्रम ले जाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में उनके शिष्य उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। भय्यूजी महाराज कोे श्रद्धांजलि देने वालो में रामदास अठावले और पंकजा मुंडे भी शामिल है। भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए देश- विदेश खासकर महाराष्ट्र से बड़ी संभय्यूजी महाराज के शव के पास उनकी बेटी कुहू, पत्नी आयुषी और परिवार के सदस्य मौजूद है। आश्रम में पार्थिव देह को दर्शन के लिए रखे जाने के बाद बड़ी संख्या में भक्त उनके अंतिम दर्शनों के लिए आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भय्यूजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘ बाबा साहब आम्बेडकर के प्रति भय्यूजी महाराज की अगाध श्रद्धा थी उनके असामयिक निधन से देश को क्षति हुई है।’ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भय्यूजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘ भैय्यू जी महाराज के द्वारा आत्म हत्या करने के समाचार सुन कर विश्वास नहीं हुआ। वे नेक धार्मिक इंसान थे। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन जैसा व्यक्ति आत्म हत्या कर सकता है। ईश्वर उनकी आत्माभय्यूजी महाराज की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने वालों में डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनिस के ओएसडी श्रीकांत,विधायक रमेश मेंदोला, और महेन्द्र हार्डिया शामिल है। को शांति प्रदान करें।ख्या में भक्तों के पहुंच रहे हैं।जी महाराज की पार्थिव देह को रखा गया था उसको फूलों से सजाया गया था।