Menu

देश
केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

nobanner

दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ केरल में भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन और फसल को नुकसान हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित जिले इडुक्की में भूस्खलन की घटनाएं हुई और फसलों को नुकसान पहुंचा। इडुक्की के जिलाधिकारी ने रात के दौरान लोगों से सफर से बचने को कहा है, क्योंकि भूस्खलन की आशंका है। प्रोफेशनल कॉलेजों को छोड़कर सभी अलाफुझा जिले के चांदरीरूर में मैंगलोर एक्‍सप्रेस के अंतिम बोगी पर पेड़ गिरने की खबर मिली है, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इसके कारण तीन घंटे की देरी से ट्रेन आगे बढ़ी। अनेक जिलों में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी है जिसके कारण 3000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।शैक्षाणिक संस्थानों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गयी है।14 में से आठ जिलों के सभी शिक्षण संस्‍थान सोमवार को बंद कर दिए गए और अधिकतर यूनवर्सिटी परीक्षाओं को स्‍थगित करा दिया गया है। सर्वाधिक प्रभावित जिलों में अल्‍लाफुजा, वायनाड, कोट्टायम, कोल्‍लम और कोच्‍चि हैं। तटीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही मछुआरों को समुद्र में जाने से मना करते हुए चेतावनी दी है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.