Menu

देश
देश के इस राज्‍य में प्‍लास्टिक कचरे से बन रहा क्रूड ऑयल, बिक रहा 45 रुपये लीटर

nobanner

मुजफ्फरपुर [प्रेमशंकर मिश्र]। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक ने प्लास्टिक से क्रूड ऑयल बनाने में सफलता पाई है। इस महंगी युक्ति को उसने देसी प्लांट के जरिये सस्ता बना दिया। एक किलो प्लास्टिक से सात सौ मिली क्रूड ऑयल निकल रहा है। खर्च प्रति लीटर पर 35 रुपये, जबकि बिक्री 45 रुपये प्रति लीटर है।स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों से निकले प्लास्टिक कचरे को संतोष गत डेढ़ साल से तेल में बदल रहा है। कार्बन के रूप में बचे अवशेष का उपयोग पिगमेंट (रंग) बनाने में किया जा रहा है। संतोष ने गहन अध्ययन के बाद यह तकनीक सीखी, फिर देसी तरीके से प्लांट बनाया। इस सफलता के बाद अब वह प्लांट को बड़ा रूप देकर पेट्रोल व 40 वर्षीय संतोष की साइंस में बचपन से ही गहरी रुचि रही है। उनकी इच्छा वैज्ञानिक बनने की थी। सोच वैज्ञानिक थी, सो कुछ न कुछ रिसर्च करते रहते थे। आर्थिक तंगी की वजह से इंटर साइंस के बाद आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके और एक फैक्ट्री में काम करने लगे। वे शोध करना चाहते थे।इसी क्रम में उन्होंने प्लास्टिक व पेट्रोलियम के अणुसूत्र का गहराई से अध्ययन किया। कई किताबें पढ़ीं। सोशल साइटों को खंगाला और पाया कि प्लास्टिक को तोड़ा जाए तो पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा सकता है। विदेश में कुछ उद्योग यह काम कर रहे हैं। संतोष ने सीखा और प्रयोग शुरू किया। सफलता मिलती चली गई। लेकिन, सबसे बड़ी बाधा प्लांट तैयार करने की थी। क्योंकि, प्रयोग के दौरान सारी जमा पूंजी खर्च हो गई। मगर, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। घरेलू कामकाज व कबाड़ में फेंकी गईं वस्तुओं के इस्तेमाल से ही प्लांट तैयार कर डाला। कुछ चीजें कर्ज लेकर खरीदीं। मेहनत रंग लाई। आज इस देसी प्लांट से ऑयल निकल रहा है। पांच बेरोजगारों को रोजगार देने में भी वे सफल हुए।डीजल निकालने के लक्ष्य पर काम रहे हैं।