Menu

देश
पत्नी छोड़ गई तो खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया, शरीर के उड़ गए चिथड़े

nobanner

राजस्थान के उदयपुर स्थित गोवर्धन विलास में पत्नी वियोग के चलते एक व्यक्ति ने खुद को खनन कार्य में विस्फोट कराने वाले खतरनाक डेटोनेटर से उड़ा लिया। पुलिस के अनुसार, बलीचा इलाका निवासी विनोद मीणा का पिछले पांच दिन से पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। पिछले दो-तीन दिनों से वह तनाव में था। ऐसे में उसने खुद को डोटोनेटर से उड़ा लिया। वह पत्थरों के ट्रैक्टर पर लोडिंग का कार्य करता था। उसे माइनिंग में पत्थरों को तोड़ने के काम में लिए जाने वाले डेटोनेटर के इस्तेमाल की जानकारी थी।शनिवार को गोवर्धन देर रात माइंस से घर लौटा। वह माइंस से ही कुछ डेटोनेटर घर ले आया था। उसने पहले डेटोनेटर को अपने पेट के चारों ओर लपेटा और खुद को मानव बम की तरह तैयार किया। इसके बाद घर से कुछ दूर सड़क पर आया और अपने आपको उड़ा दिया।धमाके के साथ ही विनोद के शरीर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटनाक्रम की तस्वीरें भी पास स्थित टेंट गोदाम के सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। फॉरेंसिक टीम शव का पोस्टमार्टम कर जांच कर रही है।