देश
सुबह से ही दिखने लगा बंद का असर, प्रदर्शनकारियों ने बस पर बरसाए पत्थर
महाराष्ट्र में 16% आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समजा का आंदोलन हिंसक होता जा रहा है. आज सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी. मराठा आंदोलन को लेकर आज मुंबई समेत आसपास के जिलों में बंद का एलान किया गया है. आज मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कल्याण, सातारा, नासिक में बंद बुलाया गया है. ल आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के 15 जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.
09. 15 AM: आंदोलन को देखते हुए मुंबई के दहिसर चेक नाके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मुम्बई में सुबह से पश्चिम, मध्य और हार्बर रेल समय पर चल रही है, बस, ऑटो और टैक्सी सेवा पर भी असर नहीं है.
09. 12 AM: मुंबई बंद का स्कूलों पर असर नहीं दिख रहा है. ज्यादातर स्कूलों में बच्चे और टीचर्स समय से आये हैं. चेंबूर के एक स्कूल ने एहतियात के तौर पर छुट्टी दी है.
09.04 AM: नवी मुंबई के पास प्रदर्शनकारियों ने बेस्ट की दो बसों पर पत्थरबाजी की है. अरोली और वाशी के बीच बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. सुबह से ही मुंबई में बंद का असर देखने को मिल रहा है.
09.03 AM: मुंबई के अमृत नगर परिसर में शिवाजी महाराज के पुतले की वंदना करके आंदोलनकारी बंद करेंगे. यहां पुलिस का बंदोबस्त बड़ी संख्या में है. पूरे मुंबई में पुलिस फ़ोर्स सड़कों पर है. वहीं सीआरपीएफ़, हेड क्वॉटर स्टाफ़ को भी बंदोबस्त में शामिल किया गया है.
09.00 AM: मुंबई के सरकारी अस्पतालों पर बंद का कोई असर नहीं है. आंदोलनकर्ताओं ने कहा है कि मरीज, महिला और छोटे बच्चों को कोई तकलीफ नहीं दी जाएगी. मुंबई बंद के दौरान मराठा आंदोलनकर्ता आचार संहिता का पालन करेंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.